ॐ सहनात्रवस्तु। सह नौ भुन्क्तु। सह वीर्य करवाव है।
तेजस्वि नावधीतमस्तु। मा विद्विषाव है।
ॐ शान्ति: । शान्ति:। शान्ति:।
गया कॉलेज, गया
गया कॉलेज, गया रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर दक्षिण गया-शेरघाटी पथ पर अनुग्रहपुरी के समीप स्थित है। यह मगध विश्वविद्यालय का प्रधान अंगीभूत महाविद्यालय है। यहॉं स्नातक प्रतिष्ठा तक कला, वाणिज्य और विज्ञान की पढाई सभी विषयों में होती है तथा कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं व्यावसायिक के अट्ठारह विषयों में स्नातकोत्तर शिक्षण की भी व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त इस महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर व्यापार प्रबंधन तथा इन्टरमीडिएट एवं डिग्री (प्रतिष्ठा) स्तर तक व्यावसायिक विषयों की भी पढाई होती है। सन् 2008 के जनवरी के माह में NAAC ने कॉलेज का मूल्यांकन कर इसे “A” ग्रेड प्रदान किया है।
|